Breaking

Your Ads Here

Monday, November 17, 2025

कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन, हिबा रही प्रथम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नाकोत्तर महिला महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में एक विशेष कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप के संरक्षण में किया गया।


कविता पाठ प्रतियोगिता में शिवानी, सुहानी यादव, आंचल, राधिका, पलक, हिबा, राखी चपराना, माही राजपूत, कुमकुम, शिखा, राधिका, कशिश, तनु, तनिष्का, वंशिका, शिवानी और शालू ने कविताओं का भावपूर्ण पाठ किया। कुछ प्रतिभागियों ने अटल जी के व्यक्तित्व और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित अपनी स्वरचित कविताएँ भी प्रस्तुत कीं। हर कविता ने श्रोताओं को अटल जी के काव्य–विश्व, राष्ट्रप्रेम और मानवीय दृष्टि से रूबरू कराया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप ने अटल बिहारी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।


कविता पाठ में प्रथम स्थान हिबा, द्वितीय स्थान तनिष्का और तृतीय स्थान पलक ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाली प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. पूनम सिंह एवं संचालन सिद्धी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को पूर्णरूप से संपन्न करने में डॉ. कल्पना नारायण का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here