Breaking

Your Ads Here

Monday, November 17, 2025

राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है खेल-कूद: अमित कुमार

 


-वेंकेटश्वरा में पाँच दिवसीय वार्षिक स्पोर्टस मीट का हुआ आयोजन 

विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान की ओर से वार्षिक स्पोर्टस मीट ’’एसवीयू ओयसिस-2025’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें वेंक्टेश्वरा की टीमों के साथ-साथ जनपद की दो दर्जन से अधिक टीमों के लगभग 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने दो दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।


पाँच दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुम्भ में समापन पर विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से ट्रॉफी, मेडल एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। शुभारम्भ अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज एवं एशियाड चैम्पियन अनु तोमर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, डा. मधु चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी गरिमा सिंह, उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम चौधरी, कुलसचिव डा. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने ’’स्पोर्टस मशाल’’ जलाकर एवं सरस्वती माँ के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। पहले दिन कबड्डी, भालाफेंक, गोलाफेंक, 100 मीटर दौड़ समेत एक दर्जन प्रतिभागियों में विजेताओ ने अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि एसपी अमित कुमार आनन्द ने कहा कि खेलों से ना सिर्फ व्यक्तिगत शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।


इनका रहा सहयोग 

इस अवसर पर संयोजक डा. नीतू पंवार, डा. सुमन कुमारी, डा. ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. राजवर्द्धन, डा. ओमप्रकाश गोसाई, डा. अश्विन सक्सेना, डा. एसके श्रीवास्तव, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. थॉमस, डा. मोहित शर्मा, डा. स्नेहलता, डा. शिल्पा रैना, डा. आसिया, डा. सहर्ष, डा. आकाश, डा. आशुतोष, डा. रीना जोशी, डा. ज्योति, डा. मंजरी राणा, अनुषा कर्णवाल, एसएस बघेल, तरूण कम्बोज, कनिष्क त्यागी, डा. श्रीराम गुप्ता, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here