नित्य संदेश ब्यूरो
लावड़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक विशाल पदयात्रा
बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पदयात्रा का शुभारंभ दौराला में चौधरी चरण सिंह
की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।
यात्रा के दौरान लावड़ पहुँचने से पहले ही इसे व्यापक
जनसमर्थन मिला। पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका रवि चौधरी एवं मंडल
अध्यक्ष मनिंदर विहान ने भव्य स्वागत किया। गाँव मविमीरा सहित कई स्थानों पर भाजपा
समर्थकों द्वारा पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास
टीटू चौधरी ने जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करते हुए फूलों की वर्षा कर पदयात्रा का अभूतपूर्व
स्वागत किया।पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ नेताओं का भाजपा नेता मोहन सैनी के प्रतिष्ठान
पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक
ठाकुर संगीत सिंह सोम, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, केंद्रीय
मंत्री जसवंत सैनी, मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी ने नेताओं का स्वागत शॉल भेंट कर, गुलदस्ते
प्रदान कर, फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ किया गया, जिससे भीड़
में भारी उत्साह देखने को मिला।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अन्य प्रमुख लोगों में सरवन सैनी, प्रमोद सैनी,
हरपाल सैनी, संजय गुप्ता, ऋतिक सैनी, फारूक चौधरी, हाजी रईस अकबर, रामानंद मिल्रिटोरिया,
भूसी ग्रोवर, राजा राम सैनी, संजय सैनी, चमन लाल सैनी, सोमपाल सैनी, फैजान मलिक, वसीम
टेलर, शहजाद सिद्दीकी, यादराम जाटव सभा से कपिल सैनी, सूरज जाटव, अर्जुन जाटव, सोनू
जाटव, रोहित जाटव, उमेश कश्यप, धर्मवीर सैनी, जय सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment