Breaking

Your Ads Here

Sunday, November 16, 2025

शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय में जनजाति गौरव दिवस संपन्न


सपना सीपी साहू 
नित्य संदेश, इंदौर। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोतर कन्या महाविद्यालय किला भवन इंदौर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्राचार्य डॉ.बी डी श्रीवास्तव द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि किस प्रकार बिरसा मुंडा एक नायक बने और उन्होंने अपनी संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा की।

उन्होंने बताया कि मनुष्य मूल रूप से आदिवासी ही रहा है और हमें वर्तमान परिपेक्षय में भी अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए प्रशासनिक अधिकारी वी पी बैरागी द्वारा जनजाति नायक बिरसा मुंडा जी के योगदान पर प्रकाश डाला और कहां की नायक बिरसा मुंडा जी ने जन जमीन एवं जंगल के लिए सदैव क्रांति की है एवम प्रो. प्रेरणा ठाकुर द्वारा नायक बिरसा मुंडा जी के जीवन के इतिहास पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहां की किस प्रकार मनुष्य बिरसा मुंडा भगवान के रूप में पूजे जाने लगे क्योंकि उनके गुण एवं व्यक्तित्व की वजह से वह पूरे जगत में उनका परचम लहराया है। 

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा जनजाति गीत एवं नृत्य प्रस्तूत किए गए कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शीतल ब्राह्मणे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती चौहान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका सेठे द्वारा करवाया गया साथ ही कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉ. दीपिका सेठे द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं छात्राए उपस्थित रही ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here