नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संध्या में शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “एआई शिक्षा पद्धति” विषय पर आयोजित सप्तदिवसीय नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के चतुर्थ दिवस में ए आई माध्यम से “आवेदन सहयोग और भविष्य में विकास” सत्र का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के दिशा-निर्देशन में यह सत्र सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चित प्रकोष्ठ (IQAC) एवं न्यूक्लियस ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। ऑनलाइन आयोजन के इस छठवें सत्र में मुख्य वक्ता अगस्त मुनि मिश्रा द्वारा शोध क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण एप्स जैसे Scispace, GamaAI, Perplexity और ElicitAI के बारे में बताया गया। उन्होंने Scispace से कैसे जटिल शोध पत्रों के सारांश, संदर्भ विश्लेषण और एकेडमिक सामग्री की व्याख्या में सहायता मिल सकती है, की उदाहरण सहित व्याख्या की। यह ऐप जटिल कांसेप्ट को आसान भाषा में समझने वाला एआई टूल है। उन्होंने बताया कि GammaAI से नोटस, सारांश और रिपोर्ट तैयार करने में सहायता मिलती है।
PerplexilityAI स वेब खोज को एआई के साथ जोड़कर सटीक तथा स्रोत आधारित उत्तर प्रदान करता है। ElicitAI शोध पत्र खोजने तथा साहित्य समीक्षा लिखने में महत्वपूर्ण है। प्रतिभागियों के सभी संशयों की संतोषजनक व्याख्या दी गई। अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर एवं प्रोग्राम की संयोजक प्रो. लता कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की । डा सोशल ने रिपोर्ट लेखन किया।
No comments:
Post a Comment