नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। केनरा बैंक ग्रामीण
रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग एवं 12 दिवसीय कैंडल
मेकिंग प्रशिक्षण बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि के रूप में केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बी वेंकट रामुलु उपस्थित रहे,
जिन्होंने दोनों प्रशिक्षण बैचों के सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित
किए।
मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण
में 29 प्रतिभागी तथा कैंडल मेकिंग प्रशिक्षण में 26 महिला प्रतिभागियों ने
सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक विवेक
सुकृषण द्वारा मुख्य अतिथि को फ्लॉवर पॉट भेंट कर एवं केनरा बैंक के संस्थापक की
प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कैंडल मेकिंग प्रशिक्षण के दौरान
महिला प्रतिभागियों को मोमबत्ती निर्माण, झाड़ू बनाना, दीया सजावट, बंदनवार
निर्माण एवं डेकोरेशन कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। मोबाइल रिपेयरिंग बैच के
प्रतिभागियों को स्मार्टफोन, आईफोन रिपेयरिंग, सर्विसिंग एवं सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन
से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दोनों ही बैचों के प्रतिभागियों
को मार्केट सर्वेक्षण से भी परिचित कराया गया, ताकि वे प्रशिक्षण उपरांत
स्व-रोजगार प्रारंभ कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन माधुरी
शर्मा (ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में श्रीओम,
विकास कुमार (कार्यालय सहायक) एवं रोहित यादव का भी सराहनीय योगदान रहा। प्रमुख
प्रशिक्षणार्थियों में निशा, लक्ष्मी, ममता, सुनीता, मोहम्मद अंश, भीष्म गिरी, अमन
राज कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment