रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का एक दिवसीय परामर्श एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समेकित शिक्षा के अंतर्गत बीआरसी परीक्षितगढ़ पर संपन्न हुआ, जिसमें अभिभावकों को दिव्यांगता से संबंधित शैक्षिक एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड
शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर संबोधन के साथ किया गया।
उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि "दिव्यांग बच्चों के लिए केवल
सहानुभूति नहीं, बल्कि समुचित सुविधा, समर्पण और जागरूकता की आवश्यकता है।
अभिभावकों की जागरूकता ही बच्चों के भविष्य को उज्जवल बना सकती है। इस अवसर पर
गौरव शर्मा एवं शिवकेश तिवारी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में सहभागिता निभाई। इस दौरान शबाना, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment