नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्रातकोत्तर
महिला महाविद्यालय में गुरुवार को संस्थापक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का
शुभारंभ कनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अतिथिगण के स्वागत द्वारा किया
गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंध समिति सदस्यगण अध्यक्ष (इं.) दिनेश सिंघल, डॉ. एसके अग्रवाल उपाध्यक्ष, डॉ. सुधीर कुमार सचिव एवं प्रदीप सिंघल संयुक्त सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रश्मि अग्रवाल (प्रधानाचार्या, त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कॉलेज) भी उपस्थित रहीं। प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने पुष्प गुच्छ भेंट कर समस्त अतिथिगण का स्वागत किया। छात्राओं ने शक्ति स्वरूप मां दुर्गा स्तुति कार्यक्रम का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दीप प्रज्वलित कर महाविद्यालय परिवार द्वारा दीपमाला बनाई गई।
आयोजन प्रोफेसर विनीता गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर डॉ.
राखी त्यागी, डीन व समता समन्वयक निशा सिंह एवं अंशु बंसल द्वारा किया गया। मंच
संचालन सिद्धि गुप्ता हिंदी विभाग एवं डॉ. अर्चना प्रिय आर्य संस्कृत विभाग द्वारा
किया गया।

No comments:
Post a Comment