नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में चयनित युवा क्रिकेटरों ने आईआईएमटी एकेडमी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कैंप में टीमों के मालिक और कोच के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिवसीस ट्रॉयल में चसनित 230 खिलाड़ियों का ऑक्शन 7 मार्च को होटल हॉरमनी में होगा जिसमें टीमों के मालिक बोली लगाकर अपने खिलाड़ियों को चुनेंगे।
आईआईएमटी एकेडमी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कैंप युवा क्रिकेट प्रतिभाओं के उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा, जहां आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चयनित खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। कैंप में आए बल्लेबाजों, तेज गेंदबाजों, स्पिन गेंदबाजों और विकेटकीपरों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र के दौरान बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीमों के ऑनर और कोचों का ध्यान आकर्षित किया। बल्लेबाजों ने दमदार शॉट लगाए, जबकि तेज और स्पिन गेंदबाजों ने अपनी सटीक गेंदबाजी से प्रभावित किया। वहीं विकेटकीपरों ने भी शानदार कैच और स्टंपिंग करके अपनी क्षमता का परिचय दिया। वहीं, कई ऑलराउंडरों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी पेश की।
आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल ने कहा की लीग के लिए खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों में भी बेहद उत्साह है। चयनित खिलाड़ी जोशीले होने के साथ बेहद प्रतिभावान हैं जो हर मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए तैयार हैं। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में क्रिकगिरी चैंप्स कंकरखेड़ा, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर, मेरठ साउथ वॉरियर, माल रोड, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडो और मेरठ सिविलियन हीरोज और गंगानगर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया कि आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के कैंप में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आगामी 7 मार्च को होने वाले ऑक्शन में टीमों के मालिक अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाएंगे।
आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड ने बताया की कैंप में आए टीम ऑनर्स ने खिलाड़ियों की तकनीक और खेल प्रतिभा का मूल्यांकन किया और उसी आधार पर वह खिलाड़ियों की बोली लगाएंगे। लीग आयोजन के लिए पिच और मैदान तैयार कर लिया गया है तथा खिलाड़ियों और दर्शकों को हर संभव सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया की आईआईएमटी क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रही लीग की तैयारियां जोरों पर है। कैंप में वरिष्ठ क्रिकेट कोच विपिन वत्स व संजय रस्तोगी, रेहान सिद्दीकी, अंकित राठी, अमित चौधरी, तनकीब अख्तर, शाहिद, मयंक, आकाश, मौजूद रहे। वहीं लीग में प्रतिभाग कर रहीं आठों टीमों के मालिक भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए कैंप में मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment