रवि गौतम
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह पुस्तक का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मेरठ शिक्षिका प्रतिभा रानी भारती भी सम्मानित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने सूचना अधिकार अधिनियम की जानकारी देते हुए पुस्तक की सराहना की। वही उप शिक्षा निदेशक बेसिक शिविर कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा में शिक्षकों के नवाचारी प्रयासों पर प्रकाश डाला। रीजनल डायरेक्टर एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया पेसिफिक रीजन आनंद सिंह ने रामपाल सिंह मेमोरियल आउटस्टैंडिंग टीचर अवार्ड की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कमेटी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मेरठ की अध्यापिका प्रतिभा रानी भारती ने पुस्तक में प्रकाशित अपनी कविता को सबके सामने प्रस्तुत किया और उनकी कविता की सराहना भी की गई। अंत में शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह पुस्तक का लोकार्पण किया गया और सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस पुस्तक में देश भर के कुल 50 शिक्षकों की रचनाएं शामिल की गई इसमें मेरठ की शिक्षिका प्रतिभा रानी भारती की भी कविता सम्मिलित की गई थी जो की भाषा विषय पर आधारित थी
No comments:
Post a Comment