Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 7, 2025

शोभायात्रा के साथ लावड़ में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती


नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। मंगलवार को कस्बा लावड़ मे महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। 

आकर्षक झाँकियाँ इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिन्होंने शोभायात्रा की सुंदरता में चार चाँद लगा दिए। डीजे पर बजते मनमोहक भजन और भक्तिगीतों की धुन पर श्रद्धालुगण झूमते-नाचते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त करते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर फीता काटकर और माल्यार्पण करके किया। शोभायात्रा को रवाना करने के लिए देर शाम सरधना विधायक अतुल प्रधान भी चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी के साथ वाल्मीकि मंदिर पहुंचे।शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह और लावड़ चौकी प्रभारी जितेंद्र सैनी भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह अलर्ट रहे। इस अवसर पर गौरव सूद, राहुल सूद, अनुज, सनी, अजीत, सुनील, रतन, मदन रोहतगी, हरिदास, राजू, सत्यप्रकाश, रणसिंह, धर्मवीर जाटव, अब्दुल हक कुरैशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here