Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 7, 2025

प्रेमी ने की थी अनीता की हत्या, आरोपी अरेस्ट



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा महिला की हत्या कर शव की पहचान छुपाते हुए झाड़ियों में फेंकने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) पुलिस ने बरामद कर लिया।

गत  04 अक्टूबर को कृष्णपाल पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम पुट्ठा सुन्दरा द्वारा थाना टीपीनगर पर उपस्थित होकर यह सूचना दी गयी कि अज्ञात महिला की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की पहचान अनीता पत्नी दारा सिंह निवासी सरसवा थाना दौराला (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में की गयी।

गिरफ्तारी का विवरण- 
दौराने विवेचना प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा मंगलवार को हत्या की घटना कारित करने वाले अभियुक्त मनोज मास्टर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम डूगरावली थाना परतापुर को ग्राम डूंगरावली से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (एक चाकू) सहित गिरफ्तार किया गया।
 
अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने हत्या की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसके मृतका अनीता से लंबे समय से परिचय एवं प्रेम संबंध थे और बताया कि लगभग 6-7 वर्ष पूर्व वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक था और घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। इसी दौरान उसकी पहचान मृतका अनीता की बहन सरिता से हुई, जिनके बच्चे उसके पास ट्यूशन पढ़ने आते थे। उसी माध्यम से अनीता से उसका परिचय हुआ।
अभियुक्त की पत्नी की मृत्यु लगभग 08 वर्ष पूर्व हो चुकी थी, जिसके बाद वह और अनीता आपस में बात करने लगे और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों समय-समय पर साथ में मजदूरी भी करते थे। अनीता शराब पीने की आदी थी और अन्य लोगों के साथ भी शराब पीती थी। 

इस कारण की हत्या
अनीता के अन्य लोगों से संबंध होने के संदेह में दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन दोनों ने साथ बैठकर सैक्टर 8 में रेलवे लाइन के निकट खाली पडी जगह में झाडियों के पास शराब पी, इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर अभियुक्त ने अपने पास रखे चाकू से अनीता के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here