नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी मुखिया चौधरी जयंत सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आयोजित किए गए वाल्मीकि जयंती समारोहों की कड़ी का हिस्सा था।
कैंट विधानसभा का यह कार्यक्रम प्रभारी चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर एवं एडवोकेट जयराज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अध्यक्षता वाल्मीकि समाज के बृजपाल ने की l मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि जी और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए तथा सामाजिक सद्भाव और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही राष्ट्रीय लोक दल के सदस्यता अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी गौरव जिटौली, एससी/एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, रिचा सिंह, ऑडी त्यागी, संजीव पसतरा, चंद्रवीर फौजी, नईम सागर, आर्यन सिंह, रुपेश चौधरी, नरेंद्र पतला, मरियम, रंजीता, कमलजीत, अनुराग पूनिया, अनिल साहरण, राहुल डूंगर, राजू तेवतिया, अरुण मलिक, अनुराज रोहटा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment