Breaking

Your Ads Here

Friday, September 5, 2025

वांछित बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल


 
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। “ऑपरेशन शस्त्र” अभियान के अन्तर्गत थाना इंचौली द्वारा पुलिस की वांछित बदमाश से मुठभेड़ हो गई। आरोपी हत्या के अभियोग में फरार था। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र व वाहन बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि ग्राम नगला शेखू के पास चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक को पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो बाइक सावार अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही करते हुए फायर किया गया है। जिससे अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल अभियुक्त की पहचान ऋतिक उर्फ काला पुत्र मनोज निवासी ग्राम पगला थाना इंचौली (उम्र 22 वर्ष, जाति गुर्जर) के रूप में हुई है, अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना के विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्त है एव थाना इंचौली से हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी एचएस सं0 285 है। 

घायल अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व बाइक बरामद हुई है। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा गया है। घायल अभियुक्त के विरूद्व थाना इंचौली पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।   

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here