Breaking

Your Ads Here

Friday, September 5, 2025

दस लक्षण के नौवें दिन सदर जैन मंदिर में भक्ति के साथ हुई जादू की संध्या



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विश्व विख्यात जादूगर वी सम्राट का शो आज दुर्गाबाड़ी जैन मंदिर में किया गया। अनंत चतुर्दशी की पूर्व संध्या एवं उत्तम आकिंचन्य के दिन सांस्कृतिक संध्या के रूप में आज वी सम्राट की जादुई नाईट हुई।

वी सम्राट ने अपने जादुई करिश्में दिखाकर श्रोताओं को स्तब्ध कर दिया। अलग अलग पांच रंगों के कपड़े लेकर जब वी सम्राट ने हैं धर्म का ध्वज बनाकर हाथों में दिया तो समस्त हैं धर्मावलंबी हतप्रभ होकर तालियां बजाने लगे।

जैन समाज के सुप्रसिद्ध कवि सौरभ जैन सुमन ने जादूगर वी सम्राट का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने संचालन करते हुए कहा कि मेरठ कलाकारों की धरती है। हर कला का उत्तम कलाकार इस धरती पर है। उन्होंने कहा कि वो जब कभी भी मेरठ के बाहर बड़े मेलों, प्रदर्शनियों में कवि सम्मेलन के लिए जाते हैं तो वहां अक्सर एक दो दिनों के भीतर वी सम्राट जादूगर की नाईट भी होती है जो मन को अपने मेरठ पर गर्व करने के लिए विवश कर देती है।

समाज की ओर से मृदुल जैन, सचिन जैन, अक्षत, मनीष, विजय, विकास, संजय, गौरव आदि ने जादूगर का सम्मान किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here