Breaking

Your Ads Here

Friday, September 5, 2025

पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ का प्रतिनिधि मंडल सांसद अरुण गोविल से मिला


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ का एक प्रतिनिधि मंडल डॉ नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में श्रीराम यानि सांसद अरुण गोविल से मिला।  

ज्ञापन के माध्यम से मेरठ जिला क्षेत्र में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबा शाहमल की स्मृति में उनके नाम पर किसी बड़े चौराहे का नाम रखने, मैट्रो स्टेशन का नाम रखने तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर भी बाबा शाहमल की स्मृति में उनका नाम लिखने हेतु ज्ञापन दिया। सांसद ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉक्टर नरेंद्र सिंह के अलावा रन सिंह तोमर, जेपी सिंह तेवतिया, बलराज सिंह, सोहनवीर सिंह, सीपी सिंह, आरएस मलिक, रविंद्र आर्य, अरुण पूनिया, नितिन सिरोही व सुशील ढाका मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here