Breaking

Your Ads Here

Monday, September 22, 2025

"विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान की चमक"


नित्य संदेश ब्यूरो 
मुरादाबाद। मुस्लिम महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रौ में सामान्य ज्ञान बढ़ाना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को प्रोत्साहित करता था। 

प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविधालय के प्राचार्य डॉ. आई०ए० आज़मी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि "ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा और आत्मविश्वास बढ़ाती है। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, इतिहास विज्ञान और खेल से जुड़े प्रश्न पूछे गए ।
प्रतियोगिता का संचालन डॉ. मौ. फहीम ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता उमर अब्बास एडवोकेट, राहिला अंसारी, हसीब अली द्वारा आयोजित की गई। डॉ० रुबी सुल्ताना, डॉ. असद अली खां, डॉ. शाहजा़द अजी़ज,डॉ. राबाब अंजुम , डॉ. निकिता, डा. सुनैना, डॉ. मौ० जुबेर, डॉ. सरवत आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here