Breaking

Your Ads Here

Monday, September 22, 2025

आज का भारत नए युग की दहलीज पर खड़ा है: आनंदी बेन पटेल

 


-चौ. चरण सिंह विवि में हुआ 37वां दीक्षान्त समारोह, विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए 245 पदक

-राज्यपाल द्वारा विवि के विभिन्न भवनों का किया गया ऑनलान लोकार्पण एवं विश्वविद्यालय की नीतियों का विमोचन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षान्त समारोह भव्य रूप से मनाया गया। समारोह में कुल 245 पदक विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को दि। कुलपति द्वारा राज्यापाल/कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि तथा अति विशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के शुभारंभ पर राष्ट्रगीत गाया गया। कार्यक्रम में जनपद हापुड़ की 300 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट प्रदान की गई। राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों को पुस्तक भेंट की। राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय विभिन्न भवनों का ऑनलान लोकार्पण एवं विवि की नीतियों का विमोचन किया गया। राज्यपाल द्वारा 83587 उपाधियों को डिजी लॉकर में समावेशित किया गया। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 06 महाविद्यालयों को नैक द्वारा ए व ए प्लस ग्रेड प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक विद्यालय मीरपुर की छात्रा आयुषी द्वारा दहेज प्रथा, डाल्फिन स्कूल की छात्रा अनुष्का शर्मा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा पर्यावरण गीत एवं अभिनय की प्रस्तुति दी गई, सभी छात्राओं को राज्यपाल द्वारा उपहार दिए गए। गोद लि गांव में आयोजित भाषण, चित्रकाल, कहानी-कथन आदि प्रतियोगिता में 03 विजेताओं अनुज, शगुन व अक्का को पुरस्कृत किया गया।



विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हु कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि मेरठ की भूमि भारतीय इतिहास की अमिट गाथाओं और स्वाधीनताओं के अमर बलिदानियों की साक्षी रही है, यह वहीं धरती है जहां से त्याग और तपस्या की परंपराएं जन्म लेती रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हु कहा कि यह डिग्री केवल प्रमाण पत्र नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति आपके दायित्यों की स्मृति है। आप अपने ज्ञान को केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित न रखे, बल्कि जनहित व राष्ट्रहित की दिशा में समर्पित करें। भारत आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नित्य न सोपान गढ़ रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा ई-गर्वनेंस के तहत मिशन मोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक फाईल सिस्टम का विकास विश्वविद्यालय प्रशासन की पारदर्शिता, गति और दक्षता का परिचायक है। विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस की उत्कृष्ट श्रेणी प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।



ईमानदारी से कार्य करने के लिए स्वयं समर्पित रहे

मुख्य अतिथि अध्यक्ष अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली प्रो. टीजी सीताराम ने उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हु कहा कि आज का यह समारोह केवल व्यक्तिगत सफलता का ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण करने का है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हु कहा कि अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ आप सभी सामाजिक विषमताओं को दूर करने, आर्थिक उत्थान लाने और देश की प्रगति के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने के लिए स्वयं समर्पित रहे।


दीपावली पर स्वदेशी चीजों का आदान प्रदान करें

अति विशिष्ट अतिथि मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उप्र योगेन्द्र उपाध्याय ने क्रांति की धरा मेरठ को नमन करते हु उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, उसमें सब सहभागी बनें। प्रधानमंत्री की वजह से भारत का परचम समुंद्र की गहराई से लेकर अंतरिक्ष की ऊंचाई तक लहरा रहा है। उन्होंने जीएसटी रिफार्म पर प्रधानमंत्री द्वारा दी गई छूट के बारे में बताया। कहा कि प्रधानमंत्री ने आमजन से स्वदेशी अपनाने की अपील की है। दीपावली पर स्वदेशी चीजों का आदान प्रदान करें। 


आज हर क्षेत्र में बेटियां कीर्तिमान स्थापित कर रही

विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग उप्र रजनी तिवारी ने उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है, भारत आगे बढ़ रहा है, आपकी जिम्मेदारी है कि आप भी राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें सबसे बड़ा योगदान हमारे युवाओं का होगा। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमारी बेटियां देश की दिशा और दशा को बदल सकती है। आज हर क्षेत्र में बेटियां कीर्तिमान स्थापित कर रही है।


ये कहा कुलपति ने

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों तथा भविष्य में चला जाने वाले कार्यकमों, परियोजनाओं एवं शिक्षा, शोध एवं प्रसार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कुलाधिपति/राज्यपाल व मुख्य अतिथि के जीवन वृत्त पर भी प्रकाश ड़ाला।


ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद बागपत डा. राजकुमार सांगवान, विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, कुलपति सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रो. केके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, समस्त कार्यकारी परिषद सदस्य, अन्य अधिकारीगण, विश्वविद्यालय के समस्त संकायों के डीन/प्रोफेसर, गणमान्य व्यक्ति, उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण, प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री आदि उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here