Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 27, 2025

क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा पर दुग्ध से अभिषेक किया



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट के द्वारा बलिदानी भगत सिंह की 118वी वर्षगाठ पर लालकुर्ती स्थित पैठ बाजार मे क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा पर दुग्ध से आभिषेक कर तथा माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया, दीपदान कर श्रद्धासुमन अप्रित किया।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर ने बताया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 ई0 को एक सिक्ख परिवार मे हुआ था उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था । शहीदे आजम भगत सिंह को सादर नमन वंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लालकुर्ती पैंठ एरिया के सभी व्यापारी उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के साथ मिलकर शहीदे आजम भगत सिंह को याद करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के महामंत्री दिनेशचन्द्रजैन ने बातया हम उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है ।महान क्रान्तिकारी को श्रद्धापूर्वक अर्पित करते हुए 
  
लाल कुर्ती पैंठ एरिया के अध्यक्ष पुनीत शर्मा,ट्रस्ट के मंत्री दीपेंद्र कुमार जैन, महेश चंद गुप्ता, धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान के अध्यक्ष श्री तस्वीर चपराना, जूडो करटे के कोच वसीम अहमद, दिलीप , अमित , कुणाल, पुनीत शर्मा, महेंद्र, बॉबी सनी,अतुल पारस, मुकेश , पैठ के व्यापारी गण सभी उपस्थित हुए

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here