Breaking

Your Ads Here

Friday, August 8, 2025

चोर गिरोह से हुई पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से सरगना घायल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा ने मुठभेड़ में चोरी की वारदातों में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वह गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने इस दौरान उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी का माल व तमंचा-कारतूस बरामद हुए है।


कंकरखेड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पवन पुत्र यादराम, संजू पुत्र दीपक, अंतरिक्ष मित्तल पुत्र नरेन्द्र मित्तल, आयुष तिवारी पुत्र कोशिक मणी तिवारी निवासीगण कासमपुर, मयंक तिवारी पुत्र बाल कृष्ण तिवारी निवासी लाला मोहम्मदपुर को एलआईसी कट से गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा थानाक्षेत्र में की गयी भिन्न-भिन्न चोरी की घटनाओं का इकबाल किया गया। बताया कि पुलिस टीम द्वारा पवन को माल बरामदगी के लिए बता हुए स्थान (एलआईसी ग्राउंड़) पर ले जाया गया, जहां दौराने माल बरामदगी के लिए पवन ने छिपा हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।


इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में की गयी जवाबी फायरिंग में पवन पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here