पाकिस्तान पर की गई भारतीय सेना की कार्यवाही पर खुशी मनाई
अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या किए जाने के बाद पूरे देश में आक्रोश था। प्रत्येक नागरिक पाकिस्तान पर कार्यवाही की मांग कर रहा था। मंगलवार की देर रात्रि भारतीय सेना द्बारा पाकिस्तान के नौ आंतकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद भारी संख्या में आतंकियों की मौत हुई है। जिससे पूरे भारत देश में जश्न का माहौल है।भारत सेना की इस कार्यवाही पर लोगों ने भारतीय सेना पर गर्व महसूस किया है। जोश से अभिभूत लोगों ने सेना पर गर्व करते हुए कहा कि बहुत हुआ आतंकवाद अब तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर चाहिए।
एयर स्ट्राइक के बाद बहसूमा क्षेत्रवासियों में सचिन चौधरी प्रबंधक ने कहा कि पाकिस्तान द्बारा किए गए कुकृत्य का जवाब भारतीय सेना ने बहुत अच्छे तरीके से दिया है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है सरकार भी बधाई का पात्र है।अब तो पाक अधिकृत कश्मीर को कब्जे में ले लेना चाहिए।
भाजपा के अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास था कि जल्द ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। भारतीय सेना ने जो कार्यवाही की है उससे देश का सीना चौड़ा हो गया है और पूरे विश्व को एक संदेश गया है कि भारत आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।बस अब तो जल्द ही भारतीय सेना पीओके को अपने कब्जे में लेले।
समाजसेवी प्रवेंद्र लांबा ने कहा कि भारतीय सेना ने जो एयर स्ट्राइक की है वो दिल को स्कून देने वाली है। पाकिस्तानी आतंकियों ने जो निर्दोष पर्यटकों की हत्या की थी उससे हर भारतीय का दिल रोया था।अब भारतीय सेना की कार्यवाही से हमें गर्व महसूस हो रहा है।
जिला संयोजक लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी रोहित बंसल ने कहा कि पाकिस्तान को इसी भाषा में जबाब दिया जाना आवश्यक था। भारतीय सेना ने जो एयर स्ट्राइक की है वो निसंदेह बहादुरी का परिचायक है।जिस पर हर भारतीय को गर्व है। सरकार को एक ओर कठोर निर्णय लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर कब्जा कर लेना चाहिए और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए।
मास्टर ब्रह्मचारी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के विरुद्ध इस एयर स्ट्राइक की बेहद आवश्यकता थी। 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा की गई पर्यटकों की निर्मम हत्या किसी भी तरह क्षमा योग्य नहीं थी हमें भारतीय सेना पर गर्व है।
वही समाजसेवी अर्जुन देशवाल ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा की गई कार्यवाही पर बेहद प्रसन्न है उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भारतीय सेना को छूट दी थी सेना उस पर खरी उतरी है और भारतीय सेना ने पाक को उसके घर में घुसकर मारा है हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है भारतीय सरकार व भारतीय सेना ने विश्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
No comments:
Post a Comment