Breaking

Your Ads Here

Friday, April 4, 2025

ईद मिलन समारोह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, भाकियू ने दिया सौहार्द का संदेश

 



अंकित जैन

नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने शहर के मीनाक्षी चौक स्थित प्रदेश कार्यालय पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों ने मिलकर आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की।

समारोह की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने की, जबकि आयोजन की देखरेख अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतजार ने की। इस विशेष मौके पर देशभर से आई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और सभी ने सौहार्द्र का संदेश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कहा, "हमारे देश की खूबसूरती इसकी विविधता में है। हमें हर पर्व को मिलकर मनाना चाहिए। सद्भावना ही सच्ची देशभक्ति है और यही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य भी है।" कार्यक्रम में महिला मोर्चा का गठन भी किया गया, जिसमें नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। चौधरी शाह आलम ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और संगठन में उनकी भागीदारी से एक सशक्त परिवर्तन आएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here