Your Ads Here

Tuesday, April 8, 2025

08 निरीक्षक व 125 उप निरीक्षकों का दूसरों जनपद में किया स्थानांतरण

 


-अनुकम्पा के आधार पर 05 निरीक्षक व 10 उप निरीक्षक का भी किया गया स्थानान्तरण

शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र के मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ में नियुक्त 08 निरीक्षक व 125 उप निरीक्षकों का समयावधि पूर्ण होने पर ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण किया गया है, जिसमें 10 उप निरीक्षकों को यूपी 112 से जनपदों में स्थानान्तरित किया गया है। साथ ही अनुकम्पा के आधार पर 05 निरीक्षक व 10 उप निरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है।

समयावधि पूर्ण होने पर जनपद मेरठ से 03 निरीक्षक व 28 उपनिरीक्षक का बुलंदशहर, 03 निरीक्षक व 12 उपनिरीक्षक का बागपत एवं 14 उपनिरीक्षक का हापुड़ कुल 06 निरीक्षक व 54 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर से 01 निरीक्षक व 04 उपनिरीक्षक का बागपत, 20 उपनिरीक्षक का मेरठ एवं 11 उपनिरीक्षक का हापुड़ कुल 01 निरीक्षक व 35 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। जनपद बागपत से 01 निरीक्षक व 05 उपनिरीक्षक का मेरठ स्थानान्तरण किया गया है। जनपद हापुड़ से 08 उपनिरीक्षक का मेरठ एवं 13 उपनिरीक्षक का बुलन्दशहर कुल 21 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। UP-112 में नियुक्त जनपद की निर्धारित अवधि पूर्ण करने वाले 10 उप निरीक्षकों का UP-112 से जनपदों में स्थानांतरण किया गया है, जिसमें जनपद मेरठ से 05, बुलंदशहर से 04 व हापुड़ से 01 उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। अनुकम्पा के आधार पर जनपद मेरठ से 02 निरीक्षक का हापुड़ व 03 उपनिरीक्षक का बुलंदशहर, जनपद बागपत से 01 निरीक्षक मेरठ व 01 बुलन्दशहर एवं 01 उपनिरीक्षक हापुड़ व 02 का बुलन्दशहर तथा जनपद हापुड़ से 01 निरीक्षक मेरठ व 04 उपनिरीक्षक का बुलन्दशहर, कुल 05 निरीक्षक एवं 10 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा स्थानान्तरित किये गये निरीक्षकों/ उपनिरीक्षकों को आवंटित जनपदों के लिए रवाना करने हेतु परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here