Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 8, 2025

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

 



अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। मंगलवार को नगर क्षेत्र में बस अड्डा, चौराहों, कॉलेज आदि प्रमुख जगह पर मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिला उपनिरीक्षक कोमल के नेतृत्व में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

महिलाओं को हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें आत्मरक्षा के गुर बताएं। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर कोई भी महिला, बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। यहां महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहती है, ताकि वह सहज तरीके से अपनी समस्या बता सके। मिशन शक्ति के तहत महिला उपनिरीक्षक कोमल ने कहा कि किसी तरह के महिला अपराध पर तुरंत समय रहते सूचना दी जानी चाहिए। जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके। महिला उपनिरीक्षक कोमल ने महिलाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवाओं की भी जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here