नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रो. सुधाकराचार्य त्रिपाठी के मयूर विहार
स्थित निवास पर भागवतपुराण की कथा का आयोजन हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर सात दिवस की
कथा विधान का वर्णन, धुन्धुकारी की कथा, उसकी प्रेतयोनि से मुक्ति, भागवत कथा की महिमा,
मैत्रेय जी का विदुर को उपदेश, भगवान कृष्ण का उद्धव को उपदेश, भगवान का शरीर त्याग,
राजा परीक्षित का चक्रवर्ती सम्राट बनना आदि कथाओं का वर्णन किया गया। इसके अतिरिक्त
कलियुग का वर्णन, परीक्षित को श्राप मिलना व शुकदेव का उन्हें भागवत कथा सुनाना व भागवतकथा
की महिमा का उल्लेख हुआ। शुक्रवार को ऋषभदेव, ध्रुव व भरत के चरित्र का वर्णन होगा।
No comments:
Post a Comment