Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 2, 2025

अनूसूचित मोर्चा जाति के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल का स्वागत किया

 

अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। भाजपा के उच्च नेतृत्व द्वारा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रिय अध्यक्ष हरबीर पाल को मेरठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी और स्वागत किया। 

भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित मोर्चा जाति के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने हरबीर पाल के आवास भावनपुर पहुंचकर उन्हें फूल माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अनूसूचित मोर्चा जाति के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने बताया कि हरबीर पाल को जिले का नेतृत्व सौंपकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरबीर पाल के नेतृत्व में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here