अतहर अली
नित्य संदेश, मेरठ। जनपद में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी स्टैग ग्लोबल जो टेबल टेनिस के क्षेत्र में देश विदेशों में नामचीन कंपनी है। कंपनी के निदेशक अर्जुन कोहली एवं पूजा कोहली ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी भारत का नाम ऊंचा किया।
आईटीटी एफ (इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन) के साथ सम्पूर्ण विश्व के देशों में टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु एक अनुबंध किया है, स्टॉक ग्लोबल कंपनी द्वारा अपनी गुणवत्ता का लोहा पूरे विश्व में बनवाया जा रहा है। स्टेट ग्लोबल कंपनी के एमडी व राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कोहली ने कहा कि नवीनतम टेक्नोलॉजी के खेल उपकरण आने से हमारे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने हेतु लाभ मिलेगा। ई टी टी एफ अफ्रीका के अध्यक्ष वाहिद एनीटन ओशओदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि खेलजगत में स्टेट ग्लोबल कंपनी के साथ अनुबंध करने पर बहुत अनुकूल छूट पर उपकरणों की खरीद होगी और टेबल टेनिस उपकरणों की गुणवत्ता हेतु आश्वस्त इस बात से है कि हमारा अनुमान दुनिया की नंबर एक निर्माण कंपनी स्टैग ग्लोबल के साथ अनुबंध से सभी खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा एवं स्टेट ग्लोबल के साथ काम करके आईटीएफ गौरांवित महसूस कर रहा है। स्टैग ग्लोबल कंपनी की इस उपलब्धि पर राजकीय आई टी आई परिवार ने कंपनी के निदेशक अर्जुन कोहली और पूजा कोहली को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment