Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 27, 2025

इमरान हत्याकांड: आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किसानों का प्रर्दशन

 


नीरज शर्मा

नित्य संदेश, जानीखुर्द। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने के चारों तरफ से बेरिकेडिंग कर दी। किसानों का कहना है पुलिस ने अब तक इमरान हत्याकांड के आरोपी को अरेस्ट नहीं किया है। इससे किसानों में रोष है। अगर आरोपियों की अरेस्टिंग नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे।

बृहस्पतिवार भोर में किसान थाने के पास बांस, बल्ली लेकर पहुंचे। किसानों ने खुद ही थाने के चारों तरफ बांस की दीवार बनाकर बेरिकेडिंग कर दी। थाना अंदर और चारों ओर आने, जाने का रास्ता बंद। इसके बाद किसान प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने कहा कि पुलिस ने अब तक इमरान हत्याकांड के आरोपी रिंकू को अरेस्ट नहीं किया है। कहा कि जानी पुलिस को हमने अल्टीमेटम दिया था। अगर पुलिस ने आरोपी नहीं पकड़ा तो किसान धरना देंगे। यह उसी का एक नमूना है। बेरिकेड्स लगने के बाद मौके पर दूसरे थानों की फोर्स भेजी गई। साथ ही मामला और न बढ़े इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी भेजी गई। थानाध्यक्ष ने किसी तरह किसानों को समझाया और मामले को शांत कराया।

तीन दिन का दिया समय

सीओ सरधना संजय जयसवाल एवं प्रभारी निरीक्षक पंकज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किसानों को तीन दिन का समय दिया गया है। गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here