नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरुवार सुबह को
मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवा के बाद हुई बारिश से मौसम बदल गया। सुबह का तापमान
20 डिग्री रहा। बूंदाबांदी के बाद ठंड का एहसास बढ़ गया।
सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय
के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो
रहा है, जिसके चलते मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। जिसका
असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। जिसके चलते बारिश हो रही है। बुधवार को मौसम
कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी महीने में तापमान का
इतना बढ़ना आगामी मौसम के लिए सही नहीं है।

No comments:
Post a Comment