रवि गौतम
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। क्षेत्र के गाँव नगला गोसाईं में चल रहे तीन दिवसीय प्रथम ग्राम पंचायत शूटिंग चैंपियन का समापन एस एस पी डॉ विपिन टांडा ने बच्चों को मेडल देकर किया। चैंपियन शूटिंग का क्षेत्र में काफी लोकप्रिय कार्यक्रम हुआ, इसी के तहत खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर, ग्राम प्रधान सरिता सिंह, समाजसेवी अरुण चौधरी, ए डी ओ पंचायत रामनरेश, कालूराम बली आदि ने सहयोग करने वाले मीडिया कर्मी को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपज पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, पत्रकार रवि गौतम, सोहिद सैफी, विपिन आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment