Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 11, 2024

विज्ञान प्रयोगशाला भवन के 26 साल पूरे होने पर हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन

ताबिश फरीद 
नित्य संदेश, मेरठ। पुरानी तहसील स्थित इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रयोगशाला भवन के 26 साल पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कॉलेज के मैनेजर नबील अनवर ने इस अवसर पर कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने जिस प्रकार से प्रगति की है, उसे देख पूरा विश्व अचंभित है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने निरंतर नई उपलब्धियों के कीर्तिमान स्थापित किए हैं, और इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज की छात्राएं भी इस दिशा में पीछे नहीं हैं।

उन्होंने गर्व से बताया कि कॉलेज की एक पूर्व छात्रा आज यू.एस. में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत है, जबकि कई अन्य छात्राएं देश और विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं। 26 साल पहले इसी दिन कॉलेज में विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन हुआ था, जिसने छात्राओं को नए संसाधन और अवसर प्रदान किए। अध्यापिकाओं की कड़ी मेहनत और छात्राओं की लगन ने मिलकर उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। आज ये छात्राएं न केवल मेरठ का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कॉलेज के लिए विज्ञान के इस विशेष दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया। प्रिंसिपल तबस्सुम बेगम ने छात्राओं को इस क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने का मशवरा दिया। 

इस अवसर पर कॉलेज की अध्यापिका हुमा परवीन, अलमास, पूनम नागर, कुलसुम जहां, शादमा खातून, फातिमा जेहरा, खालिदा खान, आसिफा रिजवी, उरूज, मुमताज, आयशा, सुल्ताना, इशरत जहां, गौहर खान, रोजी सिद्दीकी, शाहीन फातिमा, हाजरा खातून, निहा, चांद बीबी, समरीन, मीना, अफशा, इरम खालिद, अंजुम, डॉक्टर ताबिश फरीद आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here