Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

अमेरिकन किड्स साकेत में मनाया गया विजयदशमी पर्व


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। असत्य के ऊपर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा होता है। भगवान श्री राम ने वन-वन भटकते हुए भी तीन खंड के स्वामी, स्वर्ण लंकापति रावण से युद्ध लड़ा और उसे पराजित किया, क्योंकि श्री राम सत्य के साथ थे, धर्म के साथ थे। हमें भी जीवन में अधर्म का मार्ग नहीं चुनना चाहिए, सदैव धर्म के पथ पर चलकर भगवान श्री राम के दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।


ये बातें अमेरिकन किड्स साकेत के निदेशक क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन ने बच्चों को विजयदशमी पर्व का महत्व समझाते हुए बताई। स्कूल के अनेक छात्र-छात्राएं भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, रावण, हनुमान, कुम्भकरण आदि के वेश में आए। स्कूल कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी एवं एकेडमिक कॉर्डिनेटर ज़ैनब सैफी ने एक्टिविटी को लीड किया। वहीं शिवानी जैन, गुंजन, जुनैरा, पूजा, प्रियंका, शैली आदि का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here