Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

बटजेवरा में 'मिशन शक्ति 6.0' के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ग्राम बटजेवरा में उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान 'मिशन शक्ति 6.0' के तहत शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह और दहेज उत्पीड़न जैसी कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राइम अविनाश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव और जनहित फाउंडेशन के समन्वयक अजय कुमार मौजूद रहे। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को जनहित फाउंडेशन की ओर से स्कूल बैग, स्टेशनरी और हाइजीन किट देकर सम्मानित किया गया।





अतिथियों ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। महिलाओं को दहेज उत्पीड़न के खिलाफ जागरूक और आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here