Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

ब्लॉक संसाधन केंद्र परीक्षितगढ़ पर पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण का समापन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षितगढ़ सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उनके द्वारा  प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारियों के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को लाभ प्रदान कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया गया।


बारह अक्टूबर से ब्लॉक संसाधन केंद्र परीक्षितगढ़ पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा  राजेश कुमार के निर्देशन में  पांच दिवसीय सहायक अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। प्रशिक्षणदाता प्रीति तोमर, शिवकेश तिवारी एवं गौरव शर्मा द्वारा समावेशी शिक्षा, RPwd act 2016,21 दिव्यांगताओं के साथ साथ दिव्यांग बच्चो के चिन्हांकन एवं परिषदीय विद्यालयों में नामांकन एवं विषय आधारित पठन पाठन इत्यादि के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास क्षेत्र परीक्षितगढ़ के कुल 44 सहायक अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.आर.सी. परीक्षितगढ़ स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here