नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर की छात्रा तपस ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में गजल गायन श्रेणी में मेरठ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह प्रतियोगिता युवा संगीत प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सभी मंडलों में आयोजित की जा रही है। मेरठ मंडल के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत और बुलंदशहर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। तपस ने अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। अब वह मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जहां 18 मंडलों के विजेता अपनी कला दिखाएंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने तपस को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। संगीत विभाग की ओर से शिल्पी गुप्ता, सुधीर त्यागी और विवेक शर्मा ने भी बधाई दी।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment