Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

शबरी ने खिलाये श्री राम को बेर



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर में चल रही श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मंचन में शबरी की प्रतीक्षा एवं बाली वध की लीला का मंचन किया गया l मतंग ऋषि के आशीर्वाद से शबरी की प्रतीक्षा आज पूर्ण होती है जब भगवान श्री राम शबरी की कुटिया में चरण रखते हैं शबरी  प्रसन्न होकर उन्हें चक-चक्कर मीठे बेर खिलाती है जिसे देखकर प्रभु राम बड़े प्रसन्न होते हैं और माता शबरी के झूठे बेर खाकर प्रफुल्लित हो जाते हैं वहीं भगवान श्री राम को हनुमान जी का मिलन होता है श्री राम सुग्रीव की मित्रता एवं बाली वध की लीला का कलाकार में बड़ा शानदार मंचन किया इससे पूर्व माता कात्यायनी की झांकी लगाई गई जिसमें पूर्व सभासद विमल सैनी पवन कुमार त्यागी ने सपरिवार माता का तिलक किया l इस अवसर पर कमेटी के महासचिव श्यामदास शर्मा, अध्यक्ष विद्या भूषण गर्ग , महेश त्यागी, ब्रह्मजीत प्रजापति, महावीर गुप्ता, भूरे शर्मा, भरत अग्रवाल, संदीप गौतम विनीत त्यागी मनीष कुमार गौरव त्यागी संजय त्यागी दीपक त्यागी बिंटू त्यागी आदि मौजूद है

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here