Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

के.वी. पब्लिक स्कूल में डांडिया उत्सव की धूम

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़।  के.वी. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए डांडिया गतिविधि का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, संगीत की मधुर धुनों और डांडिया की थाप से विद्यालय परिसर उत्सवमय हो उठा।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ डांडिया खेलते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग, तालमेल और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के निदेशक एसीम गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता ने विद्यार्थियों के उत्साह और सहभागिता की सराहना करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ कर हिस्सा लेना चाहिये तभी भविष्य उज्जवल होगा। शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का आनंददायक अवसर प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here