नित्य संदेश ब्यूरो
गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में शारदीय नवरात्रि-2026 में ’’डाँडिया एवं गरबा-2026’’ की धूम रही। संस्थान के स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राओ ने परम्परागत धार्मिक लोकगीतो के साथ धार्मिक फिल्मी गानो पर जमकर डाँडिया एवं गरबा किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने समस्त देशवासियों को नवरात्रों एवं विजयदशमी की शुमकामनाएं देते हुए नवरात्रि उत्सव को ना सिर्फ धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव बताया, बल्कि इसे महिला सशक्तीकरण एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा महापर्व करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत में सदियो से ’’मातृशक्ति सम्मानित एवं पूज्यनीय रही है, एवं अनन्त काल तक पूज्यनीय रहेगी’’।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के दुर्गा पंडाल में आयोजित ’’नवरात्रि डाँडिया एवं गरबा सेलीब्रेशन-2026’’ का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, पं0 अश्विनी द्विवेदी आदि ने माँ दुर्गा एवं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष आरती करके एवं दीप प्रज्जवलन द्वारा किया। इसके बाद सर्वप्रथम ’’घर में पधारे गजानन जी’’ गणेश वन्दना से कार्यक्रम शुरू हुआ, तो फिर ’’ढोली तारो ढोल बाजे’’, चैगाडा तारो, ढोलीडा ढोलीडा, राम चाहे लीला चाहे, लीला चाहे राम जैसे धार्मिक फिल्मी गीतो पर डाँडिया स्टिक लेकर जमकर नृत्य किया।
अपने सन्देश में वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि नवरात्रि उत्सव में ’’डाँडिया एवं गरबा नृत्य ना सिर्फ हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, बल्कि यह मातृशक्ति सम्मान एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि भारतीय परम्परा में सदियो से मातृशक्ति पूज्यनीय रही है एवं अनन्तकाल तक रहेगी। मातृशक्ति के बिना सृष्ठि का कोई बजूद ही नहीं है। नवरात्रि समारोह को कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, डाॅ0 मधु चतुर्वेदी आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 सुमन कुमारी, डाॅ0 ज्योति ंिसह, डाॅ0 मोहित शर्मा, डाॅ0 योगेश्वर शर्मा, डाॅ0 अश्विन सक्सेना, डाॅ0 ओमप्रकाश, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 रीना जोशी, डाॅ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 आशुतोष, रिंकी शर्मा, डाॅ0 अंजलि भारद्वाज, डाॅ0 शिल्पा रैना, डाॅ0 स्नेहलता गोस्वामी, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment