Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो 
मोदीपुरम। आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना पल्लवपुरम में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पल्लवपुरम–रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान अपने पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने पर चर्चा की गई। 

पुलिस ने व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान उपस्थित रहे व्यापार संघ के संरक्षक पूरण चंद सैनी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा सैनी, उपाध्यक्ष धीरज चावला, मंत्री लाल सिंह, मंत्री पंकज राणा, मंत्री ललित चौहान, मंत्री मोहम्मद इमरान, मंत्री रविकांत कौशिक, मंत्री दीपक सक्सेना, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी, जीतेन्दर सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here