Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

राधना इनायतपुर में सपा कार्यकर्ताओं की आपात बैठक, 10 अक्टूबर को दिल्ली जंतर-मंतर चलने का आह्वान


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, किठौर। क्षेत्र के गांव राधना इनायतपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने जा रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में 10 अक्टूबर को दिल्ली जंतर-मंतर पहुंचें। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से जुनेद आलम, हर्ष कुमार जाटव, नितिन नागर, इस्लामुद्दीन, नासिर अली, सामान नंबरदार, तिलक राम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here