नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 से 31 अक्टूबर 2026) और दस्तक अभियान (12 से 31 अक्टूबर 2026) के सफल संचालन के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग एजेंसी द्वारा प्रस्तुत फीडबैक की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग कार्य का प्रतिशत राज्य के औसत प्रतिशत के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद में डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम, नगर पालिका और सभी नगर पंचायतों को एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग और नालियों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही जिला कृषि रक्षा विभाग को कृंतकों (चूहों) पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायती राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment