नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद सहारनपुर की छात्राओं ने आज विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण दल में कक्षा 11 की 133 और कक्षा 12 की 131 कुल 264 छात्राएं एवं 6 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
भ्रमण कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर छात्राओं का स्वागत किया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। छात्राओं ने विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और संकाय सदस्यों से संवाद किया।
भ्रमण कार्यक्रम इस प्रकार संपन्न हुआ:
समग्र प्रभारी: डॉ. के.पी. सिंह के नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
1. ई.सी. एवं ई.आई. विभाग में इंजी. विजय सिंह एवं डॉ. राकेश कुमार पांडेय ने छात्राओं को विभाग की प्रयोगशालाओं एवं नवीन तकनीकों की जानकारी दी।
2. सी.एस. एवं आई.टी. विभाग में डॉ. वी. के. राम एवं इंजी. प्रियंका सिंह ने कंप्यूटर एवं आई.टी. के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
3. मैकेनिकल एवं केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में इंजी. योगेश कुमार एवं इंजी. राहुल प्रकाश ने छात्राओं को लैब का भ्रमण कराया।
4. कृषि विभाग में डॉ. निधि चौहान एवं डॉ. अर्चना शर्मा ने कृषि से संबंधित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।
5. पाठ्यक्रम एवं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी डॉ. गौरव त्यागी द्वारा प्रदान की गई।
6. भोजन एवं जलपान की उत्तम व्यवस्था अजीत सिंह द्वारा की गई।
7. व्यवस्था में सहयोग धरनीधर पांडेय एवं अल्लाह नूर द्वारा प्रदान किया गया।
छात्राओं ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धक बताया। विद्यालय के स्टाफ ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment