नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। एकता सहयोग समिति के अध्यक्ष पंडित कपिल तिवारी एवं आयोजक लव मीणा ने बताया कि 20 अक्टूबर मंगलवार रात्रि 9 बजे छावनी, उषागंज मैदान पर रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। तिवारी एवं मीणा ने आगे बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष नई टेक्नोलाजी से रावण बनाया जाता है। इस बार रामजी 21 फीट ऊंचे एवं 51 फीट ऊंचे रावण का इलेक्ट्रानिक भीषण युद्ध होगा। लव मीणा ने आगे बताया कि मोहल्ले के नागरिक ही मिलकर श्रीराम-रावण बना रहे हैं। इनमें कुश, सचिन, रितेश मीणा, दानिश खान, कान्हा सिलावट, अयाज खान, सुनिल हिरवे, शोएब खान, कालू रायकवार प्रमुख हैं।

No comments:
Post a Comment