Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

दुर्गा सप्तशती का मराठी भाषा में : 70 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक पठन किया

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। श्री नाना महाराज संस्थान प्रमुख श्री डॉ बाबा साहेब तराणेकर के निर्देशन में श्री स्वामी समर्थ मठ केट रोड इन्दोर पर  मराठी भाषा मे दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पठन किया गया। 


डॉ बाबा साहेब तराणेकर ने बताया कि दुर्गा सप्तशती का संस्कृत भाषा का मराठी अनुवाद करा गया है तथा सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में सर्वप्रथम  मराठी भाषा मे दुर्गा सप्तशती का मराठी भाषा मे सामूहिक पठन किया गया है। आपने बताया कि नवरात्रि नारी शक्ति का पर्व है और महिलाओ को मराठी भाषा मे दुर्गा सप्तशती का पठन अपने आप मे एक गौरव की बात है। 

दुर्गा सप्तशती पाठ के पश्चात महिलाओं द्वारा श्री महालक्ष्मी याग भी करा गया। 


आपने बताया कि महिलाओं द्वारा यज्ञ, तर्पण आदि सभी धार्मिक क्रियाएं पूर्णतः शास्त्रोक्त है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष पितृपक्ष में महिलाओं द्वारा भी सामूहिक तर्पण का आयोजन करवाया जाता है। इससे पूर्व संस्था द्वारा वृहद स्वरूप में गणेश याग, दत्त याग करवाये गए है जिसका सम्पादन पूर्णतः महिलाओं द्वारा ही करा गया था।

कार्यक्रम में मठ संचालक नरेन्द्र मुद्रिस, समाज सेवी नरेंद्र चौधरी, किरण मांजरेकर, श्रीमती स्वाती काशिद भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here