
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। इंदौर में पिछले कुछ हफ़्तों से लगातार बने सूखे और गर्मी के माहौल के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले महीने सितंबर 2026 में 4 सितंबर को 17.8 मिमी और 8 सितंबर को महीने की सबसे भारी 58.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 1 से 10 सितंबर के बीच कुल 79.1 मिमी वर्षा के बाद 19 सितंबर से बारिश का दौर पूरी तरह थम गया था। 20 से 30 सितंबर तक बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई और तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

अक्टूबर के शुरुआती दिनों से लेकर आज 17 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर साफ और शुष्क बना हुआ था। हालांकि, आज मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे शहर में अचानक घने बादल छाए और कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं, लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित मांगलिया में तेज बारिश के चलते सिंगापुर टाउनशिप और सुपर सिटी कॉलोनी में सड़कों पर पानी भर गया।
No comments:
Post a Comment