Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

सर सैयद डे पर भव्य अवॉर्ड सेरेमनी, गणमान्य हस्तियों का सम्मान


मुकुल कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी की ओर से महान शिक्षाविद् व समाज सुधारक सर सैयद अहमद खां के जन्म दिवस के अवसर पर फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज के सभागार में 'सर सैयद अवॉर्ड सेरेमनी' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शहर काजी जैनुस सालेकीन, नायब शहर काजी जैनुल राशिदीन, फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य फजलुर्रहमान, कवि ईश्वर चंद गंभीर, एडवोकेट अब्दुल जब्बार, मंसूर उल इस्लाम, शेर जमा खान, एडवोकेट आसिफ अंसारी, एडवोकेट साजिद सलमानी, एडवोकेट शोएब खान, एडवोकेट वाजिद मेरठ, फुरकान सरधन्वी, डॉ. सरफराज, मोहम्मद इस्लाम, मोइनुद्दीन अब्बासी, बॉबी राज, दिलशाद मंसूरी, हाजी मोइनुद्दीन, नौशाद राणा, सिराजुद्दीन, जियाउर रहमान अब्बासी, शिवा खान, रिजवान अंसारी, सलीमुद्दीन, अब्दुल मलिक खान, मास्टर सलाउद्दीन, इस्माइल, मोहम्मद अशरफ, हस्सैन आलम और नसीम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में शायरों वाजिद मेरठी, इरशाद बेताब, जहीरूद्दीन जहीर और फुरकान सरधनवी ने अपना कलाम पेश किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सर सैयद अहमद खां के जीवन और शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के अध्यक्ष जुनैद फारूकी ने सभी अतिथियों को 'सर सैयद अवॉर्ड' से सम्मानित किया। आयोजन में प्रो. शाहबुद्दीन, मोहम्मद अशरफ़, इस्माइल अब्बासी, दिलशाद मंसूरी और महताब आलम का विशेष सहयोग रहा। संचालन आशिक अली ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here