Breaking

Your Ads Here

Monday, October 12, 2026

दिल्ली प्रोटेस्ट में जाते हुए सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर को हाउस अरेस्ट का दावा



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सोमवार को सेवादल जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने आरोप लगाया कि दिल्ली प्रोटेस्ट में जाते समय गंगानगर थाना पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और दिल्ली जाने से रोक दिया।


विनोद सोनकर का कहना है कि थाना गंगानगर इंस्पेक्टर लगभग 15-20 पुलिसकर्मियों के साथ आए और उन्हें दिल्ली प्रोटेस्ट में जाने नहीं दिया जा रहा है। सभी कांग्रेसियों को गैर कानूनी तरीके से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि "हम कांग्रेस के सिपाही हैं और दिल्ली जाकर रहेंगे, ज्ञानेश्वर कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे और ज्ञानेश्वर कुमार को इस्तीफा देना ही होगा।"

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here