Breaking

Your Ads Here

Monday, October 12, 2026

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में दिनांक 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक चार दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। इस दौरान राज्यमंत्री, जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मेरठ की स्मृति चिन्ह व बुके देकर स्वागत किया गया। सचिव जिला ओलम्पिक संघ मेरठ अश्वनी गुप्ता, सतीश यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी ने बैज लगाकर स्वागत किया। खिलाड़ियों ने खेल शपथ ली, जिसके बाद सांसद ने विधिवत उद्घाटन की घोषणा कर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मुकाबला प्रारंभ कराया।


मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए खेल भावना से प्रतियोगिता में खेलने और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।


पहले दिन के प्रमुख परिणाम (12 अक्टूबर) -

फ्लाईवेट (47-50 किग्रा) में सूरज तिवारी, विमल ने जीत दर्ज की। बैंटमवेट (50-55 किग्रा) में विशाल कुमार, लाइटवेट (55-60 किग्रा) में माइकल, प्रकाश यादव, शंकर, शशि कांत विजयी रहे। वेल्टरवेट (60-65 किग्रा) में मानस, गौरव यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरुण शर्मा, लाइट मिडिलवेट (65-70 किग्रा) में अभय तोमर, कृष्णा, रतन सिंह, मिडिलवेट (70-75 किग्रा) में रुद्र प्रताप सिंह और हैवीवेट (85-90 किग्रा) में आर्यन सोनी ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here