Breaking

Your Ads Here

Monday, October 12, 2026

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, महिला और नवजात की मौत



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लावड़ में काली माता मंदिर के सामने रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गैस सिलेंडर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर जा रहे परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसके नवजात बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया।


मृतक की पहचान प्रिया पत्नी संजय सैनी निवासी ग्राम महल के रूप में हुई है। बताया गया कि संजय अपनी पत्नी और नवजात को दवाई दिलाकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर गहरे गड्ढों और खस्ताहालत के कारण हादसा हुआ। सूचना पर इंचौली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।



घटना की जानकारी पर पूर्व विधायक संगीत सोम और सरधना विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। संगीत सोम ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, वहीं अतुल प्रधान ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने की बात कही। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here