नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नवरात्र की सप्तमी पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना (यूबीटी) कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में श्री दुर्गा माता दौड़ निकाली गई, जो बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पर दुर्गा आरती के साथ सम्पन्न हुई।
दौड़ में शिवसैनिकों ने 'दुर्गा माता की जय, जय भवानी-जय शिवाजी, हिन्दू धर्म की जय' के नारे लगाए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि इस दौड़ को सात दिन पूरे हो गए हैं और नवमी पर इसका समापन होगा। इसका उद्देश्य मां दुर्गा की शक्ति और छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर हिन्दुत्व की जनजागृति लाना है। इस दौरान अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, आकाश कन्नौजिया, लोकेश राजपूत, मीनाक्षी तोमर, शिक्षा देवी, किशन कटारिया सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment